Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand Accident: लक्सर में फ्लाई ओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार...

Uttarakhand Accident: लक्सर में फ्लाई ओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Uttarakhand Accident: Tragic road accident on flyover in Luxor, bike rider dies) लक्सर में एक बाइक सवार युवक के नियंत्रण खोने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है।

खबर में खास:-

  • बाइक सवार युवक के नियंत्रण खोने के कारण दर्दनाक मौत
  • फ्लाई ओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा
  • पुलिस भी घटना की जांच पड़ताल में जुटी

फ्लाई ओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा

लक्सर में रुड़की सड़क मार्ग पर स्थित आज डोसनी फ्लाई ओवर ब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ है। जहां एक बाइक सवार युवक की बाइक का नियंत्रण खोने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर कुल 2 लोग सवार बताए गए हैं। दरअसल मुटकाबाद निवासी एक 19 वर्षीय अभिषेक नामक युवा डोसनी के फ्लाई ओवर ब्रिज से बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया। जिस कारण मौके पर ही बड़ा सड़क हादसा घटित हो गया।

पुलिस भी घटना की जांच पड़ताल में जुटी

वहीं, आसपास से गुजर रहे अन्य राहगीरों में हड़कंप मच गया और फौरन 108 एंबुलेंस की आपातकालीन सेवा को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को तत्काल लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां अभिषेक नामक बाइक सवार घायल युवक को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटना की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।

Also Read: Nainital: CM धामी ने नैनीताल में घोषणाओं का खोला पिटारा, कैंची धाम में लगने वाले जाम से निजात के लिए बाई पास की घोषणा

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular