Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand: चमोली में भीषण हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 10 से 12...

Uttarakhand: चमोली में भीषण हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 10 से 12 लोगों के मरने की खबर

- Advertisement -

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, चमोली (Uttarakhand) । उत्तराखंड में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। चमोली जिले के जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसा कैसे हुआ? इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 10 से 12 लोगों के वाहन में सवार होने की आशंका है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

यह हादसा जोशीमठ के पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर हुआ है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों मुख्यमंत्री धामी को करना पड़ा मिट्टी स्नान, पढ़िए पूरी खबर

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular