Friday, July 5, 2024
HomeFestivalsUttarakhand festival: CM धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,...

Uttarakhand festival: CM धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- यह पर्व हमारी संस्कृति को उजागर करता

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (CM Dhami wished the people of the state for Fuldei festival) उत्तराखंड में आज फूलदेई पर्व बड़े धूमधाम से बनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

खबर में खास:-

  • उत्तराखंड में आज फूलदेई पर्व बड़े धूमधाम से बनाया जा रहा
  • सीएम ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
  • संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका

घर-घर जाकर देहली में फूल चढ़ाए जाते

उत्तराखंड में आज फूलदेई पर्व मनाया जा रहा है। जिसको बच्चे धूमधाम से मना रहे हैं। बच्चे अपने आस-पड़ोस से फूल एकत्रित होकर घरों के बाहर सजा रहे हैं और फूल एक दूसरे को दे कर फूलदेई पर्व की बधाई दे रहे हैं।
फूलदेई पर्व मनाने आए बच्चों ने बताया कि उनके द्वारा घर-घर जाकर देहली में फूल चढ़ाए जाते हैं और हर घर से उनकों गुड़, चावल और पैसे दिये जाते हैं। जो एक आशीर्वाद स्वरूप भेंट होती है।

सीएम ने फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं दी

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है। साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है।

यह पर्व सबके जीवन में खुशहाली लाए

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि हमारा यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे।

Also Read: Lucknow : योगी सरकार में जल्द ही बड़े फेरबदल की तैयारी, 23 डीएम व 6 कमिश्नर को जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular