Friday, July 5, 2024
HomeToday WeatherUttarakhand Forest Fire: तापमान बढ़ते ही फिर धधकने लगे जंगल, एक ही...

Uttarakhand Forest Fire: तापमान बढ़ते ही फिर धधकने लगे जंगल, एक ही दिन में इतने स्थानों पर लगी आग

- Advertisement -

Uttarakhand Forest Fire: (As the temperature rises) मौसम का रुख बदलते ही उत्तराखंड में भी एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। बदलते मौसम के कारण तापमान बढ़ने लगा है। जिसका असर वनाग्नि पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें, मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के चलते प्रदेशभर में 18 स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं।

खबर में खास:-

  • करीब 29 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ
  • अब तक 196 घटनाओं में 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला
  • 18 स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं

करीब 29 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ

प्रदेश में मौसम के शुष्क होते ही आग की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। जिसको लेकर मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गढ़वाल में पांच और आरक्षित वन क्षेत्रों में 13 स्थानों पर आगे की घटनाएं दर्ज की गईं। जिससे की करीब 29 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

अब तक 196 घटनाओं में 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

बता दें, अब तक जंगलो की आग से कुल 196 घटनाओं में 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। अब तक कुल आठ लाख पांच हजार 960 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। वहीं, गढ़वाल में 77, कुमाऊं में 102 और आरक्षित वन्यजीव विहारों में 17 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं।

Also Read: Pithoragarh News: हिलवेज कंपनी के खिलाफ लोगों में आक्रोश, मनमानी के चलते लोगों को परेशानी

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular