Friday, July 5, 2024
HomeKaam Ki BaatUttarakhand news : जल्द ही शुरू होगा केदारनाथ धाम यात्रा, दूसरे रास्ते...

Uttarakhand news : जल्द ही शुरू होगा केदारनाथ धाम यात्रा, दूसरे रास्ते की हो रही तैयारी बर्फ से ढका मार्ग जानें पूरी खबर

- Advertisement -

उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा की तैयारियां शुरू कर ली गई है।  केदारनाथ के पैदल वाले मार्ग पर बर्फ जम जाने की वजह से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। केदारनाथ धाम से शुरू होकर लिनचोली वाले मार्ग तक बर्फ होने के कारण रास्ता पूरी तरह से ढका हुआ है। कई स्थानों पर ग्लेशियर को काटकर पैदल चलने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। अभी बहुत सारे मजदूर बर्फ हटाकर रास्ता बनाने का कार्य कर रहे हैं।

पूरा मार्ग बर्फ से लबालब

केदारनाथ धाम की यात्रा इस साल 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। धाम की यात्रा करने की तैयारियां तेजी से शुरू की जा रही है। यात्रा में जरूरी  सामग्री को इक्कठा करने के लिए सर्वप्रथम केदारनाथ पैदल मार्ग में होने वाले बर्फ को हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है। लगभग 7 कि.मी तक पूरा मार्ग बर्फ से ढका हुआ है। सभी जगहों पर ग्लेशियर भी बने हुए हैं। इस हालत में सारे ग्लेशियर को काटकर बढ़िया मार्ग तैयार किया जा रहा है। सरकार के द्वारा 25 के करीब मजदूर बर्फ को काटकर हटाने में लगे हुए है।

विशेष तैयारियां

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बयान देते हुए कहा है कि यात्रा कि तैयारियां शुरू की जा रही है। पैदल जाने वाले रास्ते से भी बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि यात्रा से संबंधित अधिकारियों को सही समय पर यात्रा व्यवस्था की पूरी निगरानी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पैदल चलने वाले रास्ते पर बहुत सारी तैयारिया कर ली गई है।    यात्रा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी।

ये भी पढ़े- Holi 2023 : स्पेशल चंद्रकला गुजिया के साथ मनाएं इस बार की होली, घर आए मेहमान खुश होकर जाएंगे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular