Friday, July 5, 2024
HomePoliticsUttarakhand News: बड़ी खबर! परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन...

Uttarakhand News: बड़ी खबर! परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),उत्तराखंड : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां परिवहन मंत्री चंदन रामदास का बुधवार को निधन हो गया। बागेश्वर के जिला अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया।

मंत्री के निधन से पूरे राजनीति गलियारों में हलचल

उत्तराखंड में इस वक्त शोक की लहर चल रही है। बता दें अचानक परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन से पूरे राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है। जिसके बाद सीएम धामी ने ट्वीट करके दुख जताया है। वहीं दिवंगत परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास की आत्मा शान्ति के लिए प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित हुआ है।

लगातार कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे

बता दें, परिवहन मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लेकिन कुछ वक्त पहले तबीयत ठीक होने के बाद से वह लगातार कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। जिस वजह से वह आज अपने बागेश्वर दौरे पर थे। जहां उनकी अचानक ही तबीयत बिगड़ने पर लगभग 12:00 बजे के आसपास चंदन रामदास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजनीति सफर….

2006 में चंदन राम दास बीजेपी में शामिल हुए थे। 2007 से 2012 और 2017 ,2022 में लगातार जीते रहे और विधायक बने । पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में चंदन राम दास को समाज कल्याण और परिवहन मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी मिली। जिससे वह बखूबी से निभा रहे थे, सरल स्वभाव के व्यक्ति थे चंदन राम दास अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत उन्होंने 1980 में करी 1997 बागेश्वर में नगर पालिका बागेश्वर के अध्यक्ष बने।

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Also Read: Breaking: बड़ी खबर! परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का निधन, CM ने धामी ने ट्वीट कर जताया दुख

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular