Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: राज्य आंदोलनकारी की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर...

Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारी की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर सीएम धामी ने कही ये बड़ी बात

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “ Uttarakhand News :”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करे। उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

कल मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतीम सास ली

उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने कल मैक्स अस्पताल में अपनी अंतीम सासें ली। राज्य आंदोलन को आगे से लीड करते हुए सुशीला बलूनी लगातार राज्य गठन के लिए लड़ाई लड़ती रही।
बीजेपी सरकार के दौरान उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

सीएम धामी ने निधन पर दुःख व्यक्त किया

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी श्रीमती सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

Also Read: Dehradun News: मुस्लिम समाज सोच समझकर BJP की सदस्यता ग्रहण कर रहा- शादाब शम्स

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular