Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: पंजाब के पूर्व CM के निधन पर CM धामी ने...

Uttarakhand News: पंजाब के पूर्व CM के निधन पर CM धामी ने किया ट्विट, कही ये बात..

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), उत्तराखंड: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सीएम धामी ने ट्विट कर कहा उनका भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान रहा।

खबर में खास:-

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन
  • मोहाली के निजी अस्पताल में 8:30 अंतिम सांस ली
  • CM धामी ने ट्विट कर दुःख जताया

मोहाली के निजी अस्पताल में 8:30 अंतिम सांस ली

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में 8:30 अंतिम सांस ली। बता दें, अस्पताल के अधिकारियों और पार्टी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

CM धामी ने ट्विट कर दुःख जताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विट करते हुए लिखा- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।श्री बादल जी का भारतीय राजनीति में एक विशेष स्थान था।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों वा समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Also Read: Roorkee News: खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद में चली गोलीबारी, तीन घायल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular