Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: उत्तराखंड में बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया...

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand News: प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर युवा कांग्रेस ने टिहरी जनपद की देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक के बागवान बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला आग के हवाले कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव को श्यामलाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। कहा की कानून का राज कायम करने में भाजपा पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की घटनाओं के पीछे भी कई भाजपा नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं।

सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

जिन पर भाजपा कोई कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है। भाजपा प्रदेश में दोहरा चरित्र अपना रही है। जहां अन्याय करने वाले भाजपा नेताओं के हौसले बुलंद हो रखे हैं। वही घोटालों पर नकेल कसने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने इस दौरान धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और सरकार से महिलाओं पर बढ़ती हिंसात्मक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की। कांग्रेस के देवप्रयाग विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि डबल इंजन तथा जीरो टोलरेंस का दावा करने वाली सरकार महिला अत्याचारों पर खामोश खड़ी नजर आती है। जबकि भाजपा सरकार में चल रहे शासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचारों की घटनाएं बढ़ी है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे शामिल

जिसमें भाजपा नेताओं के नाम भी समय-समय पर सामने आए हैं। जोकि घोर निंदनीय है। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, प्रदेश सचिव सेवादल मंगत मटियाल, जिला मंत्री विनोद रौथाण, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष मलेथा वीरेंद्र राणा, विकास आर्य, मनीष भट्ट विनीत आर्य, बलवंत सिंह रावत, रमेश कुमार, मातबर सिंह रावत तथा ओमप्रकाश आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

ALSO READ: Uttarakhand Weather Alert: नैनीताल समेत प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की आशंका, जानें आपके शहर का हाल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular