Monday, July 1, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand news: कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की बुद्धि शुद्धि को लेकर...

Uttarakhand news: कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की बुद्धि शुद्धि को लेकर हनुमान चालीसा का किया पाठ, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

- Advertisement -

INDIA NEWS(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand news: टिहरी जनपद के देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर में कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की बुद्धि शुद्धि के लिए जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं भाजपा का पुतला दहन कर विरोध भी जताया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्यामलाल आर्य ने कहा की देश के लिए पदक लाने वाली बेटियां जंतर मंतर पर बैठी हैं। केंद्र सरकार रेसलिंग खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने की बजाय आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेसियों ने कही ये बात

देश के लिए मेडल लाते समय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन जब उन्हीं बेटियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर संगीन आरोप लगाए तो प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। सेवादल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंगतराम नौटियाल ने कहा कि बेरोजगारी व महंगाई और घोटालों पर कार्रवाई करने की बजाए सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

धर्म की राजनीती में जुटी है भाजपा- कांग्रेस

भाजपा धर्म की राजनीति करने में जुटी है। कहा की भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल युवा के साथ सड़क पर गुंडों की तरह मारपीट करते हैं। कीर्ति नगर में हनुमान चालीसा का पाठ तथा पुतला दहन कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य, प्रदेश सचिव सेवादल मंगतराम मटियाल, सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बुटोला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप भंडारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक सजवान, प्रदेश सचिव आईटी रामलाल नौटियाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, सुखबीर पुंडीर, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह मलेथा, किशोर पोखरियाल, उदय रावत, वीरेंद्र देवली, ओमप्रकाश, आनंद सिंह, रमेश कुमार, विक्की आर्य आदि की मौजूदगी रही।

Also read: Pratapgarh news: मैनेजर और गार्ड के बीच हुआ विवाद, गुस्सा गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल फेक आग लगाई आग, जानें खबर 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular