Friday, July 5, 2024
HomeAasthaUttarakhand News: इबादत के साथ सितारगंज में मनाई गई ईद उल फितर,...

Uttarakhand News: इबादत के साथ सितारगंज में मनाई गई ईद उल फितर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मौजूद

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), सितारगंज : रमजान मुकम्मल होने के बाद सितारगंज में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ही अकीदत और अमन चैन के साथ ईद का त्यौहार मनाया साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

खबर में खास:-

  • मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन चैन के साथ ईद का त्यौहार मनाया
  • इसे मीठी ईद भी कहा जाता
  • ईद का पर्व शांति व्यवस्था से मनाया गया

इसे मीठी ईद भी कहा जाता

बता दे कि इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक ईद का पर्व है। माहे रमजान खत्म होने के बाद । 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति संदेश देता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की जाती है। इस मौके पर घरों में खास तरह की सेंवईयां बनाई जाती है और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है।

ईद का पर्व शांति व्यवस्था से मनाया गया

वहीं, सितारगंज में भी ईद का पर्व शांति व्यवस्था से मनाया गया। शहर में काजी ने हिन्दूस्तान में बसने वाले सभी लोगों को ईद कि मुबारक देते हुये, अल्लाह से इबादत कि गयी है, कि तमाम बदनजरी से हिन्दुस्तान को बचाये रखे। उन्होंने बताया कि सितारगंज प्रशासन ने ईद पर्व पर अच्छी व्यवस्था कि गयी। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ही अकीदत और अमन चैन के साथ ईद का त्यौहार मनाया।

Also Read: Champawat News: गांवो में अज्ञात बीमारी से कई मवेशी हुए गंभीर रूप से बीमार, ग्रामीणों ने उपचार की करी मांग

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular