Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पहुंचे सितारगंज, केंद्र सरकार की योजनाओं...

Uttarakhand News: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पहुंचे सितारगंज, केंद्र सरकार की योजनाओं का किया समर्थन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Former Governor of Maharashtra reached Sitarganj) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज अपने सितारगंज दौरे पर है। वहां उन्होंने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया साथ ही सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समर्थन किया।

खबर में खास :-

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज अपने सितारगंज दौरे पर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सितारगंज के ग्राम तीसौर में स्थित गौशाला के कार्यक्रम में पहुंचे। वही पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जिला अध्यक्ष कमल जिंदल व मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया साथ ही सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समर्थन किया।

केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी

पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथी सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें जिससे आम जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके।

Also Read: Rampur News: रामपुर में कलाकारों द्वारा रामचरितमानस का किया गया चित्रण, मुख्तार अब्बास नकवी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular