Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: सितंबर में हो सकता है विस का मानसून सत्र, 24...

Uttarakhand News: सितंबर में हो सकता है विस का मानसून सत्र, 24 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा फैसला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 सितंबर को हो सकता है। राज्य की धामी सरकार ने 24 अगस्त को प्रदेश में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इस मंत्रिमंडल की बैठक में विस सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है।

पिछली बार मार्च के महीने में हुआ था बजट सत्र 

इससे पहले ग्रीष्मकली राजधानी गैरसैंण में मार्च के महीने में बजट सत्र हुआ था। इसके बाद से अब तक विधानसभा सत्र नहीं बुलाया गया। हर 6 महीने के अंदर सत्र अवश्य आमंत्रित होनी चाहिए। सितंबर में पिछले सत्र आहूत हुए 6 महीने का समय होने जा रहा है। मर जा रहा है कि विधाई विभाग 6 से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रख सकता है।

इन विषयों पर प्रस्ताव किया जा सकता है पारित 

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, वन, गृह सहित अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव पारित किया जा सकता हैं। विद्यालयों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से अध्यापक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके साथ ही विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जा सकती है।

ALSO READ: Uniform Civil Code: जल्द उत्तराखंड में UCC हो सकती है लागू, ड्राफ्ट हुआ तैयार, मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा सत्र…

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular