Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: वन बीट अधिकारी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से...

Uttarakhand News: वन बीट अधिकारी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Uttarakhand News: हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाली टनकपुर की शारदा रेंज में तैनात वन बीट अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी की मौत गोली लगने की वजह से हुई है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वन कर्मी का शव उसके सरकारी आवास कलोनिया से बरामद हुआ है। गोली कैसे चली इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ALSO READ: BJP के 8 कैंडिडेट की जीत, जानें किसे मिले कितने वोट

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम वनकर्मी की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना टनकपुर थाना क्षेत्र की है मृतक वनकर्मी नैनीताल जिले के चोरगलिया का रहने वाला था। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी वन क्षेत्र के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी 35 साल के हरीश चंद्र जोशी का शव 27 फरवरी की सुबह कलोनिया स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला। हरीश चंद्र जोशी की अप्रैल में शादी होने वाली थी।

गोली लगने से वनकर्मी की मौत

विभागीय अधिकारियों के अनुसार गोली लगने से उनकी मृत्यु हुई है, हालांकि गोली उन्होंने खुद चलाई है या किसी और ने इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद हरीश चंद्र जोशी के घर में कोहराम मचा हुआ है। वही वन विभाग के अधिकारी भी अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रहे है। वही मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ: UP Politics: BJP का अखिलेश यादव के कोर वोटबैंक में सेंधमारी का प्लान, बढ़ेगी सपा की मुश्किलें? 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular