Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand: शहर में कुत्तों के बढ़ते आतंक पर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट...

Uttarakhand: शहर में कुत्तों के बढ़ते आतंक पर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के समीप पालिका अध्यक्ष का फूंका पुतला, प्रदर्शन कर कि ये मांग

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand: पौड़ी जिला मुख्यालय पौड़ी में मासूम बच्ची के कुत्तों के झुंड द्वारा काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं, कलेक्ट्रेट भवन के समीप युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पालिका अध्यक्ष का पुतला फूंका जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जल्द आवारा कुत्तों और मवेशियों से निजात नहीं मिली तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

लोग लगातार कुत्तों के आतंक शिकार

इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि बीते कुछ दिनों में सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है पौड़ी शहर में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है लेकिन जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोग लगातार इसका शिकार हो रहे हैं किन्तु प्रशासन इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए है।

जल्द शहर को आवारा पशुओं से निजात दिलाएं- युवा कांग्रेस

साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द शहर को आवारा पशुओं से निजात नहीं दिलाया गया तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष नेगी नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत उपेंद्र रावत युद्धवीर सिंह रावत वीरेंद्र रावत वीर प्रताप सिंह अंकित सुंद्रियाल संजना गुजराल मुकुल कुमार श्रीकांत अमर नेगी गोपाल नेगी एवं सभासद अनीता रावत की भी मौजूदगी रही।

ALSO READ: 

Eye Flu: प्रदेश में तेजी से फैल रहे आई फ्लू के केस, अस्पतालों में लगतार बढ़ रही मरीजों की संख्या

UKSSSC: उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 359 उम्मीदवारों हुए चयनीत, 11 जून को हुई थी परीक्षा

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular