Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand: विधानसभा के बाहर धरना दे रहे बर्खास्त कर्मचारियों से पुलिस की...

Uttarakhand: विधानसभा के बाहर धरना दे रहे बर्खास्त कर्मचारियों से पुलिस की झड़प, गिरफ्तारी पर किया बड़ा ऐलान

- Advertisement -

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand)। देहरादून में विधानसभा के बाहर धरना देने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस ने बुधवार को जबरन हटा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आंदोलित कर्मचारियों का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही हैं। जब सब नियुक्तियां अवैध हैं तो कार्रवई कुछ कर्मियों पर ही क्यों की गई?

कर्मचारी बोले- उनकी बात नहीं सुनी जा रही
बर्खास्त कर्मचारियों की मानें तो उन्हें ना पूर्व में अपनी बात रखने का मौका दिया गया था और ना ही अब उनकी बात सुनी जा रही है। ऐसे में उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का हक भी प्रशासन की तरफ से नहीं दिया जा रहा है और ऐसे में मजबूरन आने वाले दिनों में उनके द्वारा और उग्र आंदोलन यहां पर किया जाएगा।

पुलिस मंगलवार को भी दो बार कर्मचारियों को धरनास्थल से उठाने पहुंची थी, लेकिन विरोध के चलते वह ऐसा नहीं कर सकी। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि बुधवार को धरने पर बैठने नहीं दिया जाएगा। इस पर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा था।

यह भी पढ़ें: नैनीताल हाईकोर्ट ने खारिज की CBI जांच की मांग, कहा- SIT अच्छा काम कर रही

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular