Wednesday, July 3, 2024
HomeLatest Newsउत्तराखंड पुलिस के सिपाही राजेंद्र सिंह ने अर्जेंटीना की सबसे ऊंची चोटी...

उत्तराखंड पुलिस के सिपाही राजेंद्र सिंह ने अर्जेंटीना की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajendra Singh Nath : SDRF के मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने 29 जनवरी को सुबह 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6961 मीटर) पर तिरंगा लहराया है। राजेंद्र सिंह नाथ ने सफलतापूर्वक फतह कर देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

अभिनव कुमार महानिदेशक पुलिस उत्तराखंड ने उनकी सराहना की। पुलिस महानिदेशक ने देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई दी है और 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बदा दें कि कांस्टेबल राजेंद्र नाथ ने डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ (7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर) पर चढ़ाई की है। गंगोत्री पर्वत प्रथम (6675 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली गई है।

ALSO READ:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular