Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand Politics: अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़ी हुई BJP विधायक रेनू...

Uttarakhand Politics: अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़ी हुई BJP विधायक रेनू बिष्ट, जानें क्या है पूरा मामला?

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़) Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में इन दिनों यमकेशवर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट का एक सोशल मीडिया खूब तूल पकड़ रहा है। जिसमें वह अपनी ही पार्टी बीजेपी पर सवाल उठा रही है। जिसे लेकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल हो गई है। फिलहाल इस मामले में अब प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। इसके साथ-साथ ही रेनू बिष्ट से उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीते 22 सालों से बीजेपी का गढ़ रहा यमकेश्वर

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से अब तक लगातार पौढ़ी की यमकेश्वर विधानसभा सीट बीजेपी का राज रहा है। राज्य गठन के बाद 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विजय बड़थ्वाल यहां से चुनाव जीती और 2017 में ऋतु खंडूरी ने यहां से चुनाव जीता। जिसके बाद साल 2022 में  रेनू बिष्ट ने इस सीट पर जीत हासिल की है। ऐसे में  रेनू बिष्ट का सोशल मीडिया पोस्ट उनकी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं।

क्या है मामला?

दरअसल बात ये है कि हाल ही में पौढ़ी की यमकेश्वर विधानसभा से विधायक रेनू बिष्ट अपने क्षेत्र की जनता के बीच उनसे मुलाकात करने गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि यमकेशवर की जनता के साथ बीते 20 से 22 सालों में छल हुआ है। जिसके कारण बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यमकेशवर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट से उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें- Corbett Tiger Reserve: कॉर्बेट पार्क में जलीय जीवों के नतीजे घोषित, घिड़ियाल समेत इन जानवरों की संख्या में हुई वृद्धि

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular