Friday, July 5, 2024
HomePoliticsUttarakhand Politics: गढ़वाल के लोगों के लिए विवादास्पद टिप्पणी, कांग्रेस को पड़ी...

Uttarakhand Politics: गढ़वाल के लोगों के लिए विवादास्पद टिप्पणी, कांग्रेस को पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand Politics: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अंकित हत्याकांड पर गढ़वाल के लोगों को संबोधित करते हुए गढ़वालियो पर एक विवादास्पद टिप्पणी की है।

गढ़वाल के लोगों का खून पानी पानी हो गया

दरअसल, पौड़ी में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने 17 जुलाई को पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में अंकित के घर तक पदयात्रा की थी। इसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़वाल के लोगों के लिए विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था की गढ़वाल के लोगों का खून पानी पानी हो गया है और लोग गढ़वाल के लोगों पर थूक रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल के लोगों पर की गई इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसे साजिश करार दिया

हालांकि इस वीडियो में जो कुछ भी प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए नजर आ रहे हैं। उसे प्रदेश अध्यक्ष ने खुद का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि जो भाषण उन्होंने गढ़वाल के लोगों के सामने दिया था उससे छेड़छाड़ की गई है और उसका छोटा सा टुकड़ा काट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसे साजिश करार दिया है।

लोगो पर इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करते

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। संगठन और सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा हुआ व्यक्ति अगर इस तरह की बयानबाजी करता है तो वह काफी निंदनीय है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगो पर इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करते हैं, तो उन्हें अपने बयान को तुरंत वापस लेना चाहिए।

आवेश में आकर उन्होंने ये बयान दिया

वहीं भाजपा संगठन के महामंत्री आदित्य कोठारी ने कारण माहरा के इस बयान की निंदा करते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान उनकी हताशा को दर्शाता है। क्योंकि कांग्रेस जनता के बीच खुद को स्थापित नहीं कर पा रही है इसलिए हताशा और आवेश में आकर उन्होंने ये बयान दिया है। जिसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Also Read: Sitarganj News: ईद त्यौहार के मद्देनजर सितारगंज कोतवाली में की गई अमन चैन को लेकर बैठक, दिए ये निर्देश

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular