Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के गैरसैंण बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस...

Uttarakhand: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के गैरसैंण बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात..

- Advertisement -

Uttarakhand: (Politics intensifies on the nonsensical statement of Assembly Speaker Ritu Khanduri) विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने गैरसैंण को लेकर बयान दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग जनता की है। जिसे लेकर सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की शुरूआत कर दी है। जल्द ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे।

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे- ऋतु खंडूड़ी

उत्तराखंड में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना जनता की की मांग है। सरकार ने इसकी शुरूआत कर दी है। साथ ही उनका कहना है हमें पूरा विश्वास है कि हम धीरे-धीरे गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे। जिले भ्रमण पर आईं विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि संसदीय कार्य मंत्री की ओर से पहले ही इस बात का जिक्र हो चुका है कि इस बार बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। जिसे लेकर विधानसभा सचिवालय इसके लिए तैयार है।

विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर गरमाई सियासत

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के गैरसैंण को लेकर दिए गए बयान से एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जिससे एक बार फिर गैरसेंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को बल मिल गया है। जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्पीकर के इस बयान का स्वागत किया और कहा कि यह राजनीतिक बयान तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन की अवधारणा हमेशा से यही रही कि पर्वतीय राज्य की राजधानी पहाड़ में ही होनी चाहिए। गैरसैंण में अभी तक एक भी विधानसभा सत्र तक नहीं किया गया। जिससे उत्तराखंड के लोगों का भरोसा टूटा है।

भर्ती घोटाले को लेकर भी पूछे गए सवाल

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सभी लोगों को कोटिया कमेटी की रिपोर्ट पर एक बार गहराई से आकलन करना चाहिए। जिससे आप सभी को निकाले गए कर्मियों व इससे पूर्व नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति पर फर्क समझ आ जाएगा। बता दें, इससे पूर्व सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिले भ्रमण पर आईं विधानसभा अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। जहां कुछ समय रुकने के बाद वह कौसानी के लिए रवाना हो गई।

Also Read: NOIDA NEWS: सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे पर जताया दुःख, दिवंगत के लिए जताया शोक

 

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular