Monday, July 1, 2024
HomeFamous Placeनेचर लवर के लिए जन्नत है ये जगह, कम बजट में उठाएं...

नेचर लवर के लिए जन्नत है ये जगह, कम बजट में उठाएं लुत्फ

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand Travel: आज के समय में लोगों के जीवन में टेंशन बहुत ज्यादा है। इसके लिए लोग दूर हिल स्टेशन घूमने जाते है। साथ ही लोग सोचते है की काम बजट में कैसे अच्छे से घूम ले। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहाँ आप फ्री में घूम सकते है। यानि की “काम बजट में अच्छा फायदा” मिल सकता है। बहुत से लोग है जो कम बजट की वजह से घूम नहीं पाते है। अगर आप घूमने के शौक़ीन है तो उत्तराखंड में इस जगहों का नजारा जरूर देखे, जिसको देखकर आपका वहा से लौटने का मन नहीं करेगा।

किसी भी मौसम में करे यात्रा

Travel Tips

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो उत्तराखंड आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। खूबसूरत घाटियों के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह राज्य अपनी अलग ही छटा बिखेरता है। उत्तराखंड धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। यही कारण है कि इसे देवभूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड की यात्रा किसी भी मौसम में की जा सकती है। यहां छुट्टियां बिताने के लिए फरवरी का महीना भी काफी उपयुक्त है। उत्तराखंड एक ऐसी जगह है जहां छुट्टियां बिताने के बाद आपका वापस लौटने का मन नहीं करेगा।

पहाड़ों की रानी

12 heart-stopping pictures that show how beautiful Uttarakhand is, Uttarakhand - Times of India Travel

 

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता हैं। मसूरी एक पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबियों और विशेषताओं के कारण दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। आपको बता दें कि मसूरी को “पहाड़ियों की रानी” के नाम से भी जाना जाता है। मसूरी की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 7000 फीट है। मसूरी पर्यटकों को ठंडी और सुखद जलवायु प्रदान करता है।

साहसिक खेलों का केंद्र

IN PICTURES: Uttarakhand's most beautiful destinations! | Times of India Travel

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य में स्थित एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, यह गंगा के किनारे हिमालय की तलहटी में कई प्राचीन और भव्य मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, इसके अलावा यहां लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम भी हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्यटन स्थल ऋषिकेश भारत के साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में भी विकसित हुआ है, क्योंकि यहां व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग, बंजी जंपिंग आदि जैसी शानदार गतिविधियां देखने को मिलती हैं। यहां देखा जा सकता है।

झीलों की रानी

Places Near Nainital Hill Station,Nainital तो हो गया बोर…अब घूमिए इसके आसपास के कुछ अनदेखे हिल स्टेशन, देखकर ही छा जाएगा नशा - amazing and beautiful places near nainital uttarakhand - Navbharat

नैनीताल उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है, जो पहाड़ियों के बीच स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जिसे ‘नैनी झील’ के नाम से भी जाना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता और झीलों के शहर के रूप में मशहूर उत्तराखंड का नैनीताल अपनी बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत झीलों के कारण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular