Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather: उत्तराखंड के 4 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट, अगले...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 4 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट, अगले 24 घंटो में हिमस्खलन का खतरा

- Advertisement -

डीजीआरई ने उत्तराखंड के 4 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। साथ ही दावा किया है कि चमोली, पिथौरागढ़, रुद्र प्रयाग और उत्तर काशी जिले में 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यह खतरा अगले 24 घंटे में सामने आ सकता है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अशंका लगाई जा रही है कि, अगले 24 घंटे के अंदर हिमस्खलन आ सकता है। बता दें कि ये खतरा चमोली, थौरागढ़, रुद्र प्रयाग और उत्तर काशी जिले में देखने को मिल सकता है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए डीजीआरई चंडीगढ़ ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन मोड आ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार डीजीआरई के अलर्ट में कहा गया है कि, चारों जिलों में 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की श्रोणी में हिमस्खलन आ सकता है।

फरवरी में 3 दिन बारिश की उम्मीद

तो वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग से मिले जानकारी के अनुसार फरवरी महीने में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस फरवरी सिर्फ 3 दिन ही बारिश होने की उम्मीद है, बाकी के पूरे महीने राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा। इस मुताबिक, इगले 24 घंटे में कहीं भी बारीश के आसार नहीं है, इसलिए सभी जिलों में मौसम शिष्क रहेगा। तो वहीं मैदानी इलाकों जैसा ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाये रहने की अशंका है।

धूप निकलते ही गर्मी के आसार

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। अब दिन और रात का ग्राफ चढ़ने लगा है।  मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 26.8 दर्ज किया गया है। तो वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री चढ़ कर 9 दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के तापमान के बारे में बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें-

Ayodhya News: पूरे अयोध्या में मचा एक फोन कॉल से हड़कंप, मिली राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular