India News(इंडिया न्यूज़), उत्तरकाशी: पिछले कुछ दिनों से प्रदेश का पारा लगातार चढ़ रहा है। हालांकि, कल से मौसम में कुछ बलाव आया है। उत्तरकाशी में आज सुबर से बारिश हो रही है। उसके साथ ही गंगोत्री व हर्षिल घाटी में बर्फ पड़ रही है।
मौसम विज्ञान क्या कहता है
मौसम विज्ञान की मानें तो आज पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश पड़ सकती हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ व बूंदाबांदी के आसार हैं। जिसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में तेज आंधी चलने की संभावना
मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश में आज का मौसम फिर बदल सकता है। जो की 22 मई तक का बदला रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना नहीं है।
आज प्रदेश के कुछ क्षेत्र में 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें:- Lemon Water: सुबह-सुबह नींबू पानी-पीना हो सकता है आपके लिए बरदान, शरिर की इन कमियों को करता है दूर