Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsUttarakhand: गंगनहर में नहाते समय अचानक डूबने लगा यूपी से आया लड़का,...

Uttarakhand: गंगनहर में नहाते समय अचानक डूबने लगा यूपी से आया लड़का, पुलिसकर्मी बने देबदूत मौके पर पहुंच किया ये काम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Boy Suddenly Drowns While Bathing In Ganganahar: पिरान कलियर में गंगनहर में नहाते समय लड़का अचानक डूबने लगा। लोगों ने शोर मचाया तो दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जरीन को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस समय कलियर उर्स में बहुत से जायरीन आते हैं। जैकी पुत्र चांद निवासी गांव जमालपुर जिला अलीगढ़ यूपी भी उर्स में शामिल होने आया था।

आचनक डूबने लगा था लड़का

गुरुवार दोपहर वह नहाने के लिए कलियर स्थित गंगनहर गया था। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा और हाथ-पैर मारने लगा। उसे डूबता देख आसपास के स्नानार्थियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गंग नहर के पास से गुजर रहे दो पुलिसकर्मी नीरज राणा और जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

दोनों की मदद के बाद बाहर निकला लड़का

दोनों ने लोगों की मदद से लड़के को गंगनहर से बाहर निकाला गया। गंगनहर में डूबने से एक युवक अचेत हो गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी नीरज राणा ने युवक को अपनी पीठ के बल लेटने के लिए मजबूर किया और उसके मुंह से पानी बाहर निकलने दिया। इसके बाद युवक को होश आ गया।

लड़के की हालत खतरे से बाहर

होश में आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लड़के की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि उर्स में जायरीनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस लगातार गंगनहर के तटों पर गश्त कर रही है ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर सके।

यह भी पढ़ें:- 

Uttarakhand News: युवाओं के लिए खुशखबरी! यूकेएसएसएससी दोबारा शुरू करेंगे इन 23 पदों पर भर्तियां

Dronagiri Parvat: उत्तराखंड का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती हनुमानजी की पूजा, इस बात को लेकर अंजनिपुत्र से आज भी नाराज है ग्रामीण

Mysterious Roopkund Lake: भारत का एक ऐसी झील जहां के पानी में तैरते है नर कंकाल, जानिए कई रहस्यों से भरी इस झील की कहानी

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular