होम / Chardham Yatra: खराब मौसम के बावजूद भी श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड! अब तक इतने लाख श्रद्धालु कर चुके है दर्शन

Chardham Yatra: खराब मौसम के बावजूद भी श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड! अब तक इतने लाख श्रद्धालु कर चुके है दर्शन

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chardham Yatra (चारधाम यात्रा): उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) के लिए 5 से 10 मई तक 1.25 लाख तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण करा चुकें है। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी के कारण यात्रा लगातार प्रभावित हो रही है, इसके बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। जानकारी के अनुसार अब तक चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) के लिए 3.52 लाख से भी अधिक यात्री दर्शन कर चुके है।

केदारनाथ धाम की यात्रा की पंजीकरण पर रोक

यात्रा शुरू होने के बाद से ही उत्तराखंड मे लगातार मौसम खराब है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के मद्दें नजर रखतें हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोका जा रहा है।

चारधामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या

धाम          दर्शन करने वाले यात्रीयों की संख्या
केदारनाथ- 122996

गंगोत्री- 82708

यमुनोत्री- 71846
बदरीनाथ- 4537

खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को असुविधा

मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है। केदरानाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है, जो श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम जनता के लिए भी चुनौत पूर्ण बन रहा है। मौसम के अधिक खराब होने के कारण  केदारनाथ के लिए यात्रियों को रोकना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- Rudrapur News: फ्लैट दिलाने के नाम पर युवती से की छेड़छाड़, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox