होम / Dehradun News: भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस करेगी जलाभिषेक, भाजपा ने दिया ये जवाब

Dehradun News: भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस करेगी जलाभिषेक, भाजपा ने दिया ये जवाब

• LAST UPDATED : February 16, 2023

(Congress will do Jalabhishek for the wisdom of BJP government): देहरादून (Dehradun) में पेपर लीक भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस महाशिवरात्रि के दिन शिवालय में जलाभिषेक करेगी। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए जलाभिषेक करने का काम करेगी।

खबर में खास:-

  • कांग्रेस महाशिवरात्रि के दिन भाजपा की सद्बुद्धि के लिए शिवालय में जलाभिषेक करेगी

  • पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगार छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर रखा कार्यक्रम

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पहली बार कांग्रेस भाजपा सरकार के लिए जलाभिषेक करेगी

भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए जलाभिषेक

उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटाले मामले को लेकर कांग्रेस ने 18 तारीख महाशिवरात्रि के दिन शिवालय में जलाभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है।जिसमे कमेटी के द्वारा बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगार छात्रों पर लाठीचार्ज जैसे अन्य मुद्दों को लेते हुए ये कार्यक्रम करेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि ऐसा पहली बार होने जी रहा है कि कांग्रेस भाजपा सरकार की सद्बुद्धि तथा प्रदेश में सही विकास करने के लिए जलाभिषेक करने का काम करेगी।

महेंद्र भट्ट ने पलटवार में दिया ये जवाब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 18 तारीख महाशिवरात्रि का दिन है। इस दिन सभी लोग जलाभिषेक करेंगे। लेकिन कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो अपने लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए जलाभिषेक करेगी। यह अपने आप में एक अजूबा है।

Also Read: Chamoli News: परीक्षा में गड़बड़ी और सुधार को लेकर छात्रों ने फूका, कुलपति और प्राचार्य का पुतला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox