होम / Haldwani News: सेतु बंधन के तहत हल्द्वानी में बनेगा पहला फ्लाईओवर

Haldwani News: सेतु बंधन के तहत हल्द्वानी में बनेगा पहला फ्लाईओवर

• LAST UPDATED : April 13, 2023

इंडिया न्यूज: (First flyover to be built in Haldwani under Setu Bandhan) हल्द्वानी में जल्द ही ट्रैफिक से लोगों को छुटकारा मिलने वाला हैं।बता दें सेतु बंधन के तहत हल्द्वानी में पहला फ्लाईओवर बनने जा रहा हैं।

खबर में खास:-

  • हल्द्वानी में जल्द ही ट्रैफिक से लोगों को छुटकारा मिलने वाला
  • सेतु बंधन के तहत हल्द्वानी में पहला फ्लाईओवर बनने जा रहा
  • फ्लाईओवर इंदिरा नगर शनि बाजार रेलवे क्रासिंग पर बनेगा

शासन ने फिलहाल कुछ आपत्तियां बताई

जल्द ही नैनीताल जनपद के हल्द्वानी वासियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं। बता दें, भारत सेतु बंधन कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी में 60 मीटर का एक फ्लाईओवर बनाया जायेगा। भारत सरकार ने इसको सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन ने फिलहाल कुछ आपत्तियां बताई हैं जिनका निराकरण जल्द कर दिया जाएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के मुताबिक आपत्तियों का निराकरण होने के बाद इसका शासनादेश जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

फ्लाईओवर इंदिरा नगर शनि बाजार रेलवे क्रासिंग पर बनेगा

वहीं, इस फ्लाई ओवर के लिये 34 करोड़ 69 लाख रूपये स्वीकृत होने है। जिसके बाद बजट स्वीकृति होते ही पहले चरण का काम शुरु हो जायेगा। जिसमें डीपीआर गठन, फ्लाईओवर का डिजायन और भूमि अधिग्रहण का मुआवजा जैसी प्रक्रिया शामिल होंगी। बता दें कि फ्लाईओवर के लिए प्रारंभिक सर्वे कर लिया गया है लेकिन डीपीआर के लिए डिटेल सर्वे का होना अभी भी बाकी है। राज्य के जिन जगहों में फ्लाई ओवर बनाये जाने का काम चल रहा है वहां वाहनों का दबाब बहुत ज्यादा हैं। बताते चलें कि हल्द्वानी में यह फ्लाईओवर इंदिरा नगर शनि बाजार रेलवे क्रासिंग पर 60 मीटर का बनेगा।

Also Read: Health Tips: बहुत पतले हो कुछ खाते- पीते क्यों नहीं, अगर आप भी सुनते हैं ऐसे तानें तो आज से ही करें इन फलों का सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox