होम / Khatima News: राज्य भ्रमण पर निकली देश की नंबर वन झांकी ‘मानसखंड’, प्रथम स्थान पाकर बनाया था इतिहास

Khatima News: राज्य भ्रमण पर निकली देश की नंबर वन झांकी ‘मानसखंड’, प्रथम स्थान पाकर बनाया था इतिहास

• LAST UPDATED : April 11, 2023

इंडिया न्यूज: (Country’s number one tableau ‘Manaskhand’ came out on state tour) गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति को प्रस्तुत करके अलग पहचान दिलाने और भारत मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झाकी इस वक्त पूरे उत्तराखंड का भ्रमण कर रही है। अपने इस भ्रमण के दौरान मानस खंड की झांकी का रथ खटीमा पहुंचा।

खबर में खास:-

  • राज्य भ्रमण पर निकली देश की नंबर वन झांकी ‘मानसखंड’
  • मानसखंड पर आधारित झाकी खटीमा पहुंची
  • कुमाऊं उत्तराखंड की संस्कृति को पूरे देश में दिखाया जा रहा

मानसखंड पर आधारित झाकी खटीमा पहुंची

गणतंत्र दिवस की परेड में पहला स्थान पाने वाली मानसखंड पर आधारित झाकी खटीमा पहुंची है।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की मानसखण्ड पर आधारित झाकी पूरे देश में पहले स्थान पर रही है। वहीं, पहली बार झांकी को उत्तराखंड के लोगो को दिखाने के लिए सभी जनपदों में घुमाया जा रहा है। जिससे की झांकी की खासियत के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके। आपको बता दे कि आज झाकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्रह छेत्र खटीमा पहुंची है।

इस दौरान जगह जगह झाकी देखने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे, उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंघा, उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग, गोरल देश का राष्टीय पक्षी मोर, उत्तराखंड का प्रसिद्ध पक्षी घुघती, तीतर,चकोर मोनाल आदि व उत्तराखंड की प्रसिद्ध एर्पण कला को प्रदर्शित किया गया है। उत्तराखंड के भ्रमण पर निकली मानस खंड झांकी का खटीमा पहुंचने पर प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने भव्य स्वागत किया।

कुमाऊं उत्तराखंड की संस्कृति को पूरे देश में दिखाया जा रहा

वहीं, उप जिला अधिकारी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि यह मानस खंड की झांकीइस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में उत्तराखंड कुमाऊं की संस्कृति को प्रदर्शित किया जिसने पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज कुमाऊं उत्तराखंड की संस्कृति को पूरे देश में दिखाया जा रहा है। वह पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी के साथ आज खटीमा पहुंची है। यह हमारे लिए एक गर्व की बात है कि हमारी कुमाऊं उत्तराखंड की संस्कृति को आज पूरा भारत जान रहा है।

Also Read: Dehradun News: विकासनगर में कैबिनेट मंत्री का औचक निरीक्षण, कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार सक्रिय

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox