होम / Laksar News: कांग्रेस का गैस के बढ़ते दामों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, प्रदेश महामंत्री ने पेट के बल लेटकर पीठ पर रखा गैस सिलेंडर

Laksar News: कांग्रेस का गैस के बढ़ते दामों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, प्रदेश महामंत्री ने पेट के बल लेटकर पीठ पर रखा गैस सिलेंडर

• LAST UPDATED : March 10, 2023

इंडिया न्यूज: (Unique performance of Congress regarding the rising prices of gas) देश भर में गैस सिलेंडर (Gas cylinder) के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस (Congress) ने आज लक्सर में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने पेट के बल लेटकर अपने पीठ पर गैस सिलेंडर रखा।

खबर में खास:-

  • गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • प्रदेश महामंत्री ने पेट के बल लेटकर अपने पीठ पर गैस सिलेंडर रखा

  • मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया

पीठ पर LPG गैस सिलेंडर रखते हुए नारेबाजी की

घरेलू गैस के बढते दाम को लेकर कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। लक्सर के बालावाली तिराहे पर आज उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने घरेलू गैस के बढ़ते दामों और अन्य बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री राजेश रस्तोगी द्वारा पेट के बल जमीन पर लेटकर अपनी पीठ पर LPG गैस सिलेंडर रखते हुए नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं उनके द्वारा इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार में शासित भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला।

मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

बता दें, घरेलू रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ केंद्र की आरएसएस भाजपा के मोदी सरकार और उनके सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को घटाने की मांग की गई। देश भर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया गया।वंही कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश रस्तोगी के अलावा प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह और अन्य स्थानीय नेता ही इस धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे !

Also Read: Uttarakhand News: रुड़की रामनगर कोर्ट परिसर में गुरुवार को हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूरा मामला..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox