होम / Land Jihad: वन भूमि पर बनी अवैध मजार को जेसीबी से किया गया ध्वस्त, अन्य अवैध अतिक्रमण को भी जल्द हटाने बात, पढ़ें खबर

Land Jihad: वन भूमि पर बनी अवैध मजार को जेसीबी से किया गया ध्वस्त, अन्य अवैध अतिक्रमण को भी जल्द हटाने बात, पढ़ें खबर

• LAST UPDATED : May 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Land Jihad: उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत तहसील खटीमा में आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लोहिया हेड रोड स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। वही वन अधिकारियों ने वन भूमि पर बने अन्य अवैध अतिक्रमण को भी जल्द हटाने की कही बात। खटीमा में आज राजस्व विभाग और वन विभाग द्वारा वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रदेश भर में चलाया जा रहा है अभियान

खटीमा वन रेंज के उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या दो लोहिया हेड रोड पर वन भूमि में अवैध रूप से निर्मित एक धार्मिक संरचना को जेसीबी के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। जिसके तहत अभी तक सैकड़ों धार्मिक संरचनाएं जो अवैध रूप से वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी उनको नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए वन विभाग द्वारा तोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आज लोहियाहेड रोड में पॉलीफ्लेक्स कंपनी के पास वन भूमि में अवैध रूप से निर्मित एक सैय्यद बाबा की मजार को जेसीबी के माध्यम से जमींदोज कर दिया गया।

अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचना को हटाया गया

वहीं वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार पंत ने बताया कि वन भूमि या सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग तथा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से लगातार बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या दो खटीमा रेंज के अंतर्गत अवैध रूप से निर्मित एक धार्मिक संरचना को हटाया गया।

वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचना को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित क्षेत्रों में नियमानुसार विधिक प्रक्रिया अमल में लाने के बाद संरचनाओं को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन तथा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लोहिया हेड रोड में सरकारी वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक धार्मिक संरचना को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

ALSO READ: Land Jihad In Uttarakhand: लैंड जिहाद पर सख्ती में सरकार, कहा जारी रहेगी सख्त कार्रवाई, जहां भी कब्जा है वहां-वहां चलेगा बुलडोजर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox