होम / Nainital: CM धामी ने नैनीताल में घोषणाओं का खोला पिटारा, कैंची धाम में लगने वाले जाम से निजात के लिए बाई पास की घोषणा

Nainital: CM धामी ने नैनीताल में घोषणाओं का खोला पिटारा, कैंची धाम में लगने वाले जाम से निजात के लिए बाई पास की घोषणा

• LAST UPDATED : April 10, 2023

इंडिया न्यूज: (CM Dhami opened the box of announcements in Nainital) नैनीताल में सीएम धामी ने आज 219 करोड विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की देश ही नहीं विश्व से पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहा हैं।

खबर में खास:-

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने नैनीताल दौरे पर
  • भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा
  • 219 करोड विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने नैनीताल दौरे पर रहे। जहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि कैंची धाम विश्व विख्यात धार्मिक स्थल हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहा बाबा नीम करोरी महाराज के दर्शन को आते है। लेकिन यहां पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती है। जिसके चलते धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु सीएम ने भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही उन्होंने तल्ला रामगढ से क्वारब तक टूलेन सडक मार्ग निर्माण, विकास खण्ड भीमताल देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढचोली तक मोटर मार्ग निर्माण,विकास खण्ड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी मोटर मार्ग निर्माण,भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य,नैनीताल में श्मशान घाट तक सडक निर्माण, नैनीताल शहर मे 50 वर्ष पुरानी सीवर लाईन को बदला जायेगा की घोषणा की।

219 करोड विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

वहीं, साथ- साथ 219 करोड विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा की देश ही नहीं विश्व से पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहा हैं। चार धाम यात्रा भी प्रारम्भ होने वाली हैं जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस बार उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालू चार धाम यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। जिसके इस्तक़बाल को राज्य सरकार तात्पर हैं।

Also Read: Ramnagar News: रामनगर में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ छात्र, घर से बिना बताए निकला था नाबालिग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox