होम / Pauri News: पौड़ी लौटने पर विधायक राजकुमार पोरी का स्थानीय जनता ने किया भव्य स्वागत, CM धामी का जताया आभार

Pauri News: पौड़ी लौटने पर विधायक राजकुमार पोरी का स्थानीय जनता ने किया भव्य स्वागत, CM धामी का जताया आभार

• LAST UPDATED : March 2, 2023

इंडिया न्यूज: (On returning to Pauri, MLA Rajkumar Pori was warmly welcomed by the local people) पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी का पौड़ी लौटने पर स्थानीय जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सीएम धामी द्वारा मंडलिया अधिकारियों को पौड़ी से ही कार्य संचालन करने के आदेश पर उनका आभार जताया।

खबर में खास:-

  • राजकुमार पोरी का पौड़ी लौटने पर स्थानीय जनता ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत 

  • अधिकारियों को पौड़ी से ही कार्य संचालन करने के आदेश पर सीएम धामी का आभार जताया

राजकुमार पोरी फूल मालाओं के साथ स्वागत

उत्तराखंड के पौड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंडलिया अधिकारियों को पौड़ी से ही कार्य संचालन करने के आदेश के बाद पौड़ी लौटे विधायक राजकुमार पोरी का स्थानीय जनता ने सबदरखाल में गर्मजोशी से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर खुशी बनाई।

सीएम धामी का आभार जताया

विधायक राजकुमार पोरी ने पौड़ी के लिए सीएम द्वारा की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया। इस दौरान स्थानीय जनता द्वारा भी मंडल मुख्यालय पौड़ी की रौनक वापस लौटने की उम्मीद में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी की कोशशों पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ फूल माला पहनाते हुए आभार जताया गया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

Also Read: Rudraprayag: मंदाकिनी नदी में डूबने से छात्र की मौत, दो बहनों में इकलौता भाई था शुभम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox