होम / President Visit: देहरादून में राष्ट्रपति का 2 दिवसीय दौरा, 9 परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन व लोकार्पण 

President Visit: देहरादून में राष्ट्रपति का 2 दिवसीय दौरा, 9 परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन व लोकार्पण 

• LAST UPDATED : December 8, 2022

President Visit 

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand) । आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे पर देहरादून पहुंचेगी। राष्ट्रपति का देहरादून में 2 दिवसीय दौरा है। दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू वहां उपस्थित अतिथियों को सम्बोधित करेंगी। साथ ही इस दौरे में राष्ट्रपति मुर्मू 9 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे को मद्देनज़र रखते हुए कल पुलिस प्रसाशन द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल भी किया गया। साथ ही आज लगाए जाने वाले बैरियरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीजीपी अशोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की। साथ ही सुरक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान हर संदिग्ध्य व्यक्ति पर कड़ी नज़र राखी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी करेंगे स्वागत 
आज दोपहर राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून के जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचिंगी। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनका स्वागत करेंगे। साथ ही रसहतपति को गॉर्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी दी जाएगी। जनरल गुरमीत सिंह भी वहां राष्ट्रपति के अभिनन्दन के लिए मजूद रहेंगे। याना से उनका हेलीकॉप्टर जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगा। इसके बाद करीब शाम 6 बजे तक वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति मुर्मू के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही विकास सम्बंधित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू वहां उपस्थित सभी अतिथियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के रात्रि विश्राम की व्यवस्था राजभवन में किया गया है।

9 परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन व लोकार्पण 
दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। उसके बाद वह मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचेगी। वहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। उसके बाद वह वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। और अंत में दिल्ली रावण हो जाएंगी। इस पूरे दौरे के दौरान वह 4.5 मेगावाट की काली गंगा, हरिद्वार के 132/33 केवी सब स्टेशन और अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल साइंस और रिसर्च इंस्टीट्यूट का लोकार्पण करेंगी। वहीं चीला के पावर हाउस के ऊर्जा विभाग में आरएमयू, मंगलौर में सब स्टेशन, देहरादून में भूमिगत एचटी व एलटी बिजली की लाइन नेटवर्क, ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय परिसर, राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज नरेंद्रनगर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य, टनकपुर में बस टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगी।

यह भी पढ़ें:Today Horoscope: इन 5 राशियों के लिए ख़ास रहेगा आज का दिन, मिल सकती हैं सफताएं 

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox