होम / Roorkee News: संपत्ति के लिए विलेन बनी सौतेली मां, बेटे ने मीडिया के सामने आकर लगाई इंसाफ की गुहार

Roorkee News: संपत्ति के लिए विलेन बनी सौतेली मां, बेटे ने मीडिया के सामने आकर लगाई इंसाफ की गुहार

• LAST UPDATED : April 28, 2023

India news (इंडिया न्यूज़),Roorkee रूड़की:  रुड़की में अपनी सौतेली माँ पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने पत्रकार वार्ता की है। पीड़ित का कहना है कि उसके पिता की दूसरी पत्नी कुछ लोगों के साथ मिलकर जबरन उसकी संपत्ति कब्जाना चाहती है। लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रही है। पीड़ित ने इस संबंध में रुड़की पुलिस को भी तहरीर देकर अवगत कराया है।

सौतेली माँ को देख रेख के लिए दिए  45 लाख रुपये

रुड़की सलमान कॉलोनी के रहने वाले सादिक अली ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उसकी माता का देहांत होने के बाद पिता ने सहारनपुर निवासी एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद से पिता उसी महिला के साथ सहारनपुर में रहते है। सादिक ने बताया पिता की देखभाल और उनकी जिम्मेदारी को लेकर सौतेली माँ को वह 45 लाख रुपये भी दे चुका है और प्रत्येक माह उनका खर्च ऑनलाइन भेजता है। लेकिन अब उसकी सौतेली माँ षड्यंत्र रचकर जबरन उसकी संपत्ति कब्जाना चाहती है।

सौतेली माँ कर रही है मानसिक उत्पीड़न

सादिक का आरोप है कि सौतेली माँ कुछ दबंग लोगो के साथ मिलकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रही है और कुछ दिन पूर्व रुड़की उसके आवास पर आकर जबरन कब्जे का प्रयास भी किया गया। इस पूरे प्रकरण से सादिक ने रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया है, साथ ही घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया के सामने रखा है। फिलहाल सादिक ने अपनी सौतेली माँ और अन्य साथियों से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वही एक वीडियो जो प्रतिष्ठ न्यूज़ चैनल की है उसे एडिट कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ेंं:-  Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में केस की सुनवाई फिर बढ़ी, अब इतनी तरीक को होगी सुनवाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox