होम / Tehri Road Accident: चार धाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन बीच सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त, विधायक ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Tehri Road Accident: चार धाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन बीच सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त, विधायक ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

• LAST UPDATED : May 9, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) देवप्रयाग “Tehri Road Accident”: चार धाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन देवप्रयाग के समीप हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों व देवप्रयाग विधायक की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया।

देवप्रयाग में कल रात एक सड़क दुर्घटना

उत्तराखंड के देवप्रयाग में कल रात एक सड़क दुर्घटना हो गई है। जहां चार धाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन देवप्रयाग के समीप हादसे का शिकार हो गया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई है। बता दें, घायलों को स्थानीय लोगों व देवप्रयाग विधायक की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया ।दरअसल चारधाम यात्रा से लौट रहा राजस्थान के यात्रियों की गाड़ी बद्रीनाथ NH पर देवप्रयाग ब्यासी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

गनीमत रही की इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, ठीक उसी समय देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी वहां से गुजर रहे थे। वाहन सड़क पर पलटे होने पर जैसे ही उनकी नजर पड़ी, तो देवप्रयाग विधायक ख़ुद यात्रियों की मदद के लिए आगे आए और वाहन के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

इस दौरान विधायक विनोद कंडारी जहां प्रारंभिक उपचार करते हुए नजर आए, तो वहीं विधायक ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बता दें, राजस्थान के यह यात्री चार धाम यात्रा से यात्रा कर ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। इसी दौरान वाहन सड़क पर पलट गया।

Also Read: Uttarakhand Weather: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज इन पांच जिलों में बारिश के आसार, आपके जिले का हाल?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox