होम / Today Uttarakhand Weather: प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार, कुछ दिनों तक लगातार हो सकती है वर्ष

Today Uttarakhand Weather: प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार, कुछ दिनों तक लगातार हो सकती है वर्ष

• LAST UPDATED : April 19, 2023

Weather Update Today: पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में गर्मी का प्रकोप छाया हुआ है। लेकिन आज से आने वाले कुछ दिनों तक धूप और गर्मी से राहत मिलने के असार है। मौसम विज्ञान के अनुसार आने वाले 5-6 दिन प्रदेश के पहाड़ी क्षेक्षो में, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में तेज वारिश आ सकती है। जिसके चलते मौसमविज्ञान नें प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का ये बदला मिजाज आनें वाले 22 अप्रैल तक बना रह सकता है।

प्रदेश में तेज आंधी चलने की संभावना

मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश में आज का मौसम फिर बदल सकता है। जो की 22 मई तक का बदला रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना नहीं है।

आज बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्र में 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

7 साल में सबसे अधिक गर्मी

इस साल अप्रैल के पहले पखवाड़े में दून का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पिछले 7 साल में अप्रैल में पहले 15 दिन में पारा कभी 36.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया। साल 2016 में ही दून में अप्रैल के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में इस बार आने वाले दिनों में पारे के नए कीर्तिमान स्थापित करने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand News: उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूप में बनाए जा रहा है एक और धाम, 63 करोड़ है कुल लागत, जानें पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox