होम / Unemployment: उत्तराखंड में बेरोजगारी में लगातार वृद्धि, आंकड़े चौंकाने वाले

Unemployment: उत्तराखंड में बेरोजगारी में लगातार वृद्धि, आंकड़े चौंकाने वाले

• LAST UPDATED : April 18, 2023

Unemployment:  प्रदेश में युवाओ को रोजगार उपल्बध करानें के दावे लगातार  तो होते ही रहते है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। प्रदेश में युवाओं की 4 साल के भीतर बेरोजगारों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। साल 2019 से 2022 के बीच उत्तराखँड में नौकरी खोजने वालों की लाइन में 121379 नए लोग शामिल हो गए हैं। जिन्हें रोजगार नही मिल पा रहा है।

बेरोजगार युवाओं  की संख्या में लगातार वृद्धि

इस बात की पुष्टि उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के आंकड़ों से हुई है। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2019 में विभाग में 769077 लोगों का पंजीकरण था। लेकिन दिसंबर 2022 में यह संख्या बढ़कर 890456 पहुंच गई। इसमें पुरुष ही नहीं महिला बेरोजगारों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल है। कोरोना काल के बाद संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

क्या कहते है आंकड़ें

आंकड़ों के अनुसार बीतें 4 साल में प्रदेश के भीतर रोजगार मेलों की संख्या करीब ढाई गुना बढ़ाई गई है। लेकिन मेलों के माध्यम से युवाओं को नौकरी दिलाने की गति सुस्त है। आंकड़ों के अनुसार साल 2019-20 में प्रदेश में 84 रोजगार मेले आयोजित किए गए थे। इनके माध्यम से 2709 युवाओं का चयन विभिन्न कम्पनियों में हुआ। वही साल 2022-23 में आयोजित रोजगार मेलों की संख्या 187 थी और इनमें 3127 युवाओं का चयन हुआ।

ये भी पढ़ें:- Today Uttarakhand Weather: चुभती-जलती गर्मी से राहत कब? जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox