होम / UP/UK Property Dispute: मोहनावाला के बाद अब रायघटी और माडाबेला में विवाद, जबरन गन्ने की फसल काटने का आरोप  

UP/UK Property Dispute: मोहनावाला के बाद अब रायघटी और माडाबेला में विवाद, जबरन गन्ने की फसल काटने का आरोप  

• LAST UPDATED : November 24, 2022

UP/UK Property Dispute

इंडिया न्यूज, हरिद्वार (Uttarakhand)। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा विवाद उलझने के बजाय उलझता जा रहा है। मोहनावाला के बाद अब रायघटी और माडाबेला गांव में विवाद शुरू हो गया है। इन दोनों गांवों में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनकी गन्ने की फसल यूपी के लोगों द्वारा जबरन काट ली जा रही है। गुरुवार को ग्रामीणों ने लक्सर तहसील के एसडीएम से शिकायत की है। उत्तराखंड प्रशासन ने यूपी राजस्व विभाग से संपर्क किया है। संयुक्त पैमाइश कराए जाने की मांग की गई है।

1999 से चल रहा विवाद
उप जिला मजिस्ट्रेट से शिकायत करने पहुंचे माडाबेला के किसानों का आरोप है कि उनके द्वारा अपने राज्य में लगाई गई गन्ने की तैयार फसल को यूपी के ग्रामीण जबरन काटने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसे शीघ्र रोका जाना चाहिए। वहीं सीमांत विवाद से पीड़ित एक रामपुर रायघटी गांव के ग्रामीणों के मुताबिक वह वर्ष इस विवाद को सुलझाने के लिए वर्ष 1999 से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ सहित बिजनौर जिले में DM के दफ्तरों तक अनगिनत चक्कर लगा चुके हैं, क्योंकि रायघटी में यूपी का वन विभाग से जमीनी विवाद जारी है।

उत्तराखंड प्रशासन पर किसानों ने लगाए आरोप
आरोप है कि उत्तराखंड का प्रशासन भी लगातार इस मामले में पल्ला झाड़ते हुए ढिलाई बरत रहा है। वहीं दूसरी ओर उप जिला मजिस्ट्रेट गोपाल राम बिनवाल के मुताबिक क्षेत्र में बिजनौर की सीमा से सटे हुए लगभग आधा दर्जन गांव दोनों राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद से पीड़ित हैं।

पैमाइश रिपोर्ट कुछ गांव की उच्च स्तर पर प्रशासन द्वारा प्रेषित भी कर दी गई है। साथ ही साथ कुछ जगहों में राजस्व अभिलेखों की भिन्नता के कारण निस्तारण और पैमाइश लंबित चल रही है। उत्तराखंड प्रशासन ने यूपी राजस्व से संपर्क कर संयुक्त निरीक्षण कर समाधान के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मियों को हाईकोर्ट से झटका, ऋतु खंडूरी बोलीं- सत्य पराजित नहीं हो सकता

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox