होम / Uttarakhand: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गोपेश्वर से कर्णप्रयाग रवाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा ने देश को धर्म में उलझाया

Uttarakhand: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गोपेश्वर से कर्णप्रयाग रवाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा ने देश को धर्म में उलझाया

• LAST UPDATED : November 8, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, चमोली (Uttarakhand) । बद्रीनाथ के माणा गांव से निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन गोपेश्वर पहुंची। गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद यात्रा गोपेश्वर मंदिर पहुंची और नगर की सड़कों से हाते हुए रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार दक्षिण भारत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को भारी सफलता मिल रही है, उससे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भारी उत्साहित हैं। यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए यात्रा को उत्तराखंड में भी प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

कांग्रेस अब चुप नहीं बैठने वाली

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संपूर्ण समर्थन दिया जाएगा। आर्य ने कहा कि भाजपा के झूठ को सड़क से लेकर सदन तक बेनकाब किया जाएगा। राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेसी चुप नहीं बैठने वाली है।

अंकिता केस में सबूत मिटाए गए

इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कर्णप्रयागराज पहुंची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 3,646 चल चुकी है। जिसे लेकर लोगो मे काफी उत्साह भी नजर आ रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत मे सौहार्द का वातावरण बनाना, और एक पार्टी विशेष द्वारा देश को जाति धर्म में उलझा दिया है, जिससे देश को बाहर निकालना है। वर्तमान सरकार ने अग्निपथ योजना लागू कर युवाओ के साथ छल किया गया। अंकिता मामले में सबूतों को मिटाने का प्रयास किया गया। भर्ती परीक्षाओ में गड़बड़ियां की गई। इन तमाम मामलों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: Chhawla Rape Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को पलटा, फांसी की सजा पाने वाले तीनों अभियुक्त बरी

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox