होम / Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी, जानिए क्या है पूरा प्लान?

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी, जानिए क्या है पूरा प्लान?

• LAST UPDATED : November 4, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के जरिए आजीविका कमा रही महिलाओं की सालाना आय को एक लाख रुपये से अधिक किया जाएगा। हाथीबड़कला में आयोजित ग्राम्य विकास विभाग के लखपति दीदी सम्मान समारोह में सीएम ने यह घोषणा की।

2025 में राज्य के पूरे होंगे 25 साल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसमें सरकारी महकमों की मदद ली जाएगी। सीएम ने कहा कि यह दौर महिला सशक्तिकरण का दौर है। सरकार मातृशक्ति के समग्र उत्थान के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड पूरे 25 वर्ष का हो जायेगा, सरकार की कोशिश है कि इस अवधि में राज्य देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल जाए।

सीएम ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, एसीएस आनंद वर्धन, अजीत सिंह, कैलाश पंत, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: BHU में धरने पर बैठे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, फीस में बढ़ोत्तरी का कर रहे थे विरोध

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox