होम / Uttarakhand : कांग्रेसियों ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव, पूर्व सीएम रावत समेत कई नेता हिरासत में

Uttarakhand : कांग्रेसियों ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव, पूर्व सीएम रावत समेत कई नेता हिरासत में

• LAST UPDATED : February 11, 2023

Uttarakhand: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर सियासत जारी है। इस मामले को लेकर सरकार पर विपक्ष आक्रामक है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने दो टूक कहा है कि लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। इसकी जानकारी प्रदेश के पूर्व मुख्य़मंत्री ने कहा कि ये विरोध जारी रहेगा। आज कांग्रेक के कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरा हरीश रावत मौजूद रहे।

यहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं नें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। आपको बता दें कि आज के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को भारी मसक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को बेरिकेडिंग की मदद से पहले ही रोक लिया गया। प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई।

इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के बजाय उत्तराखंड पुलिस कानून व्यवस्था को बिगाड़ रही है। बेरोजगार युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमें लगाए जा रहे हैं जिसका कांग्रेस विरोध करती रहेगी। जानकारी हो कि देहरादून में धरना दे रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले ने तुल पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: लाठीचार्ज से नाराज युवाओं का विराध, कांग्रेसियों ने फूंका सीएम धामी का पूतला

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox