होम / Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार की बड़ी पहल, प्रदेश में शुरू होगी देश की पहली हेली-एम्बुलेंस सेवा

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार की बड़ी पहल, प्रदेश में शुरू होगी देश की पहली हेली-एम्बुलेंस सेवा

• LAST UPDATED : January 1, 2023

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand)। उत्तराखंड सरकार प्रदेश वासियों को लेकर एक और पहल करने जा रही है। उत्तराखंड हर साल प्राकृतिक दुर्घटनाओं और आपदाओं का सामना करता है। ऐसे में पहाड़ी रास्तों के कारण रेस्क्यू की गति भी धीमी हो जाती है।इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में  हेली-एम्बुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है।

देश की पहली हेली-एम्बुलेंस सेवा
नया साल उत्तराखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य लाभ लेकर आया है। क्योंकि एम्स-ऋषिकेश मार्च 2023 से देश की पहली 24×7 हेली-एम्बुलेंस सेवा चलाएगा। एम्स- ऋषिकेश हेलीपैड से यह सेवा शुरू होगी और एम्स के कर्मचारियों द्वारा नियंत्रित की जाएगी। इसमें 24×7 कॉल सेंटर और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

प्रदेश के लिए होगा मददगार 
उड़ान प्रणाली के संचालन के लिए पायलटों और तकनीकी विशेषज्ञों का प्रबंधन नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा किया जाएगा। गोल्डन ऑवर के दौरान मरीजों को बचाने के लिए हेली-एम्बुलेंस महत्वपूर्ण साबित होगी। यह कदम उत्तराखंड के लिए मददगार साबित होगा, जो हर साल लाखों पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, साहसिक खेल प्रेमियों की मेजबानी करता है और प्राकृतिक आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं का सामना करता है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: ऋषभ पंत को बचाने वाले बस ड्राइवर और कंडक्टर को सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox