होम / Uttarakhand: हल्द्वानी जेल में फूटा HIV बम, 44 कैदी मिले संक्रमति, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Uttarakhand: हल्द्वानी जेल में फूटा HIV बम, 44 कैदी मिले संक्रमति, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

• LAST UPDATED : April 9, 2023

Uttarakhand: प्रदेश की हल्द्वानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यहां पर हलद्वानी कारागार में एक दो नहीं बल्कि 44 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले है। इस बात की पुष्टी होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद जिला जेल प्रशासन कुछ भी बताने से बच रहा है। जिन कैदियों में एचआईवी की पुष्टी हुई है उनमे एक महला भी शामिल है। इन सभी कैदियों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जेल प्रशासन कुछ भी बतानें मे असक्षम

इस पूरे प्रकरण में जेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। वहीं जेल प्रशासन ने अपने बयान में बताया कि जो भी एचआई पॉजिटिव है वो ड्रग्स एडिक्टेड हैं। हालांकि अब जांच के बाद ही पता लगेगा कि ऐसा कैसे हुआ। पूरे जेल प्रशासन में इस खबर के बाद सनसनी है। अन्य कैदियों की जांच का जा रही है। जिला जेल प्रशासन ने बताया कि तनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है। जिससे समय रहते एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके।

अस्पताल में कैदियों का इलाज

एक महिला समेत 44 कैदियों में एचआईवी संक्रमण के बाद जिला प्रशासन के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। सभी संक्रमितों का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के डा। परमजीत सिंह ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए अलग सेंटर बनाया गया है। जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है।डॉक्टरों की टीम कैदियों की जांच कर रही है और जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है उनको निःशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं। वहीं जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

Also Read: Politics: पॉवर स्टार पवन सिंह राजनीति में रखने जा रहे हैं कदम, एक्टर ने खुद किया खुलासा ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox