होम / Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बड़ा बयान, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या शहादत नहीं हादसा

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बड़ा बयान, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या शहादत नहीं हादसा

• LAST UPDATED : February 1, 2023

Uttarakhand News: (Cabinet minister Ganesh Joshi’s big statement, killing of Indira Gandhi and Rajiv Gandhi was martyrdom not an accident) पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान- दोनो की हत्या को शहादत नहीं कहा जा सकता है, बल्कि वो एक दुर्घटना थी।

शहादत और दुर्घटना में अंतर होता है

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। बता दें कि गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ जो हुआ वो एक दुर्घटना थी। यदि हम इतिहास को देखें, तो कर्तव्य और दुर्घटना के दौरान जीवन खोने के बीच अंतर है।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी बड़े नेता और पूर्व पीएम थे। इंदिरा गांधी को सुरक्षा गार्ड ने गोली मारी थी जबकि राजीव गांधी को लिट्टे ने मारा था। इसीलिए इसे दुर्घटना ही कहा जाएगा। गणेश जोशी ने अपने बयान में आगे कहा की शहादत और दुर्घटना में अंतर होता है।

भाजपा शहीदों का अपमान करती आ रही

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने मुख्यमंत्री से गणेश जोशी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी को शक़्क्तिमान का हत्यारा बताते हुए संकोचित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे बयान देने की आदत पड़ गई है, भाजपा पहले से ही सनातन धर्म को बदनाम करने की व शहीदों का अपमान करती आ रही है। जिसको कांग्रेस बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी थी और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री उसे हादसा बता रहे हैं ।जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।

जोशी के बयान पर गरमाई सियासत

वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के गांधी परिवार पर दिए गए बयान के बाद पर सियासत तेज हो गई है। दरअसल कांग्रेस ने आज प्रदेश भर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया है। वहीं राजधानी देहरादून के एश्ले हॉल चौक में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गणेश जोशी का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना है कि गणेश जोशी ने अपने इस बयान से संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox