होम / Uttarakhand News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए CM धामी ने दिखाई जल कलश यात्रा को हरी झंडी, गाया भजन

Uttarakhand News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए CM धामी ने दिखाई जल कलश यात्रा को हरी झंडी, गाया भजन

• LAST UPDATED : January 15, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गंगा जल कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई है। उन्होंने इस दौरान संत समाज के साथ राम भजन गाया। इससे पहले गंगा पूजन के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान हरि पैड़ी पर भगवान राम के नाम का कीर्तन भी किया गया। जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी भी संतों के साथ रामराग की धुन में खोए नजर आए।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी के नेतृत्व में गंगोत्री, यमनोत्री, गंगा और बागेश्वर की सरयू नदियों का जल एकत्र कर अयोध्या ले जाया जाएगा। 15 जनवरी से शुरू होकर यह यात्रा अपने विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। जिसमें पूरा देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को 500 साल से इंतजार की घड़ी खत्म होगी और करोड़ों हिंदुओं और साधु-संतों द्वारा देखा गया राम मंदिर का सपना पूरा होगा।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया कि इस कलश यात्रा में गंगा, यमुनोत्री, गंगोत्री और बागेश्वर की सरयू नदियों का जल अयोध्या ले जाया जाएगा। एक दिवसीय नगर भ्रमण के बाद यह यात्रा मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। जहां अभिषेक से पहले रामलला को इस जल से स्नान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जल से रामलला को स्नान कराएंगे और रामलला का अभिषेक करेंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox