होम / Uttarakhand News: किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का समापन, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी

Uttarakhand News: किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का समापन, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी

• LAST UPDATED : April 9, 2023

(Uttarakhand News: Completion of Kisan Morcha State Working Committee): रूड़की में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह धामी (CM Dhami) ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन कार्यक्रम में पहुंचें। जहाँ पर उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओ व किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसान को आत्मनिर्भर बनना होगा। सरकार ने किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई है।

  • भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का समापन
  • कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
  • किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई है

 

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानो के लिए काम किया

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानो के लिए काम किया है। भविष्य में 50 हजार पोली हाऊस बनाने का निश्चय भी लिया गया है। वही उन्होंने लैंड जेहाद पर बोलते हुए कहा कि जो भी अतिक्रमण व अवैध कब्जे मजारों के नाम पर व अन्य नाम पर किए गए हैं वे सभी हटा ले वरना प्रशासन के द्वारा सभी कब्जे हटाए जाएंगे।

नई नई योजनाएं चला रही है राज्य की सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है। और किसानों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं चला रही है और किसानों की आय दुगुनी करने का काम किया जा रहा है और किसानो के प्रतिनिधि किसानों और सरकार के बीच में सेतु बनने का काम किया जाएगा। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों के सामने जो भी चुनोतियाँ है। उसे सरकार दूर करने का काम करेगी।

READ ALSO: Pratapgarh News: खत्म होगा 28 साल पुराना भानवी सिंह और राजा भैया का रिश्ता! कोर्ट में लगायी अर्ज़ी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox