होम / Uttarakhand News: कांग्रेस नेता का चंपावत दौरा, प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल शाह ने कहा- अनुसूचित व दलित वर्ग…

Uttarakhand News: कांग्रेस नेता का चंपावत दौरा, प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल शाह ने कहा- अनुसूचित व दलित वर्ग…

• LAST UPDATED : May 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News: मंगलवार को कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल शाह अपने चंपावत जिले के दौरे के तहत लोहाघाट पहुंचे। लोहाघाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद लोहाघाट के डाक बंगले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व प्रकाश मेहरा के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया।

दलित वर्ग कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी- दर्शन लाल शाह

जिसमें वक्ताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए अपने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। वही कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल शाह ने कहा का अनुसूचित व दलित वर्ग कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित व दलित वर्ग को उठाने के लिए काम किया है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आगामी पालिका  तथा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जुटने के लिए कहा।

जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है- दर्शन लाल शाह

उन्होंने कहा जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है। भाजपा शासन में देश और प्रदेश में महंगाई व  बेरोजगारी चरम में है तथा युवा सड़कों पर है भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा के मंत्री खुलेआम सड़कों में दादागिरी कर रहे हैं। महिलाओं के साथ कई तरह के अत्याचार हो रहै है। उन्होंने कहा जनता जुमलेबाज भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कांग्रेश कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की बात कही तथा एकजुट होकर  पूरी ताकत के साथ 2024 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने को कहा।

बैठक में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहें शामिल

उन्होंने कहा जनता 2024 में भाजपा की दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। एक बार फिर से कांग्रेस देश में अपना परचम लहराएंगी। वही एससी विभाग के प्रदेश सचिव कुंदन लाल ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं के सामने रखें। उन्होंने कहा कहा कार्यकर्ताओं की ताकत पार्टी की ताकत है। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- Land Jihad in Uttarakhand: मसूरी में वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा अवैध मजार को किया गया ध्वस्त, पढ़ें खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox