होम / Uttarakhand News: अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक दिवसीय दौरा, मजार हटानें के फैसले में जमाल सिद्दीकी कहां…

Uttarakhand News: अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक दिवसीय दौरा, मजार हटानें के फैसले में जमाल सिद्दीकी कहां…

• LAST UPDATED : May 9, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रूड़की के पिरान कलियर पहुँचे। जहाँ उन्होंने मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में हाजिरी पेश की और मुल्क में अमनो सलामती की दुआएं मांगी। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।

जहाँ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही है। कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखंड प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पर अग्रसर है।

विश्व को नम्बर 1 बनाने के लिए बीजेपी काम कर रही है- जमाल सिद्दीकी

विश्वपटल पर देश को नम्बर वन बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर घर भाजपा की नीतियों को पहुँचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में मौजूद उत्तराखंड वक्फबोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है।

मजार हटानें के फैसले में जमाल सिद्दीकी ने किया मुख्यमंत्री को सपर्ट

सरकारी भूमि से मजार हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी का साफ कहना है जो सही है। उसको छेड़ेगे नही और गलत है। उसको छोड़ेंगे नही, इसी दिशा में प्रदेशभर में काम हो रहा है। वक्फबोर्ड को गर्क में धकेलने वालो पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। वक्फबोर्ड की संपत्तियों और उन पर काबिज लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: Kashipur News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने काशीपुर में किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox