होम / Uttarakhand News: परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर विपक्ष ने कही ये बात…

Uttarakhand News: परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर विपक्ष ने कही ये बात…

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज),देहरादून: उतराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री विधानसभा बागेश्वर के विधायक चन्दन राम दास का आज बागेश्वर में अपनी विधानसभा में भ्रमण के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से निधन हो गया है। जिसके बाद से विपक्ष ने भी कैबिनेट मंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है।

मंत्री चंदन रामदास का निधन राज्य के लिए गहरा शोक

बता दें, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भी गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा परिवहन मंत्री चंदन रामदास का निधन राज्य के लिए गहरा शोक है। वह बहुत लंबे समय से राजनीति में सक्रय थे, नगर पालिका से लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री तक उन्होंने राज्य को अपनी सेवा दी है। उनके निधन से राज्य में गहरा शोक है। साथ ही कांग्रेस पार्टी उनके निधन पर उनकी दिवंगत शांती की प्राथना करती है। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे।

चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख- सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी श्री चंदन राम दास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे।

उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Also Read: Uttarakhand News: बड़ी खबर! परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox