होम / Uttarakhand Weather: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज से बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में लोग गर्म से परेशान

Uttarakhand Weather: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज से बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में लोग गर्म से परेशान

• LAST UPDATED : June 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Uttarakhand Weather”: उत्तराखंड में आज से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार बने हैं। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

बारिश का येलो अलर्ट

बता दें, 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं के चलते हिदायत दी गई है की खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें।

इस साल पांच दिन देरी से आएगा मानसून

भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जबकि इस बार उत्तराखंड में पांच दिन देरी से मानसून आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश में मानसून की दस्तक देर से होगी। जिसके चलते 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।

राजधानी में मौसम दिखाने लगा तेवर

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। बता दें, बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक रहा। हालांकि, अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों दून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड

प्रदेश में दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बात बृहस्पतिवार की करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि बुधवार को 36 डिग्री था। इसके साथ ही शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तेज चटख धूप से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब लगातार गर्मी में बढ़ोतरी होगी। पहाड़ों पर मौसम बदलने पर इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

Also Read: Rudrapur News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची हड़कंप, विभाग जांच में जुटा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox